फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief to farmers: 12 more paddy purchasing centers will open

किसानों को राहत: 12 धान क्रय केंद्र और खुलेंगे

Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Relief to farmers: 12 more paddy purchasing centers will open
अमेठी। किसानों को धान बेचने में कोई समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने 12 और क्रय केंद्रों को खोलने की मंजूरी प्रदान की है। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से टोकन सिस्टम से प्वाइंट आफ परचेज मशीन से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीद करते हुए भुगतान करने का निर्देश प्रभारियों को दिए गए हैं। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत जिला प्रशासन ने छह एजेंसी के 69 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी थी। शाहगढ़ ब्लॉक में एक भी क्रय केंद्र न होने व कई अन्य स्थानों पर भी यही समस्या होने पर किसानों ने जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। इसके बाद जिला प्रशासन ने चार एजेंसी के 12 अतिरिक्त क्रय केंद्रों को मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

अभी तक 81 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। वैसे अब तक जिले में निर्धारित लक्ष्य एक लाख 35 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 102 एमटी की खरीद की जा चुकी है।

इनसेट
यहां खुलेंगे अतिरिक्त क्रय केंद्र
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में पीसीयू एजेंसी साधन सहकारी समिति गौरीगंज के दरपीपुर, जगदीशपुर के टांडा व बाजारशुकुल के किसनी पर पंजीकृत किसानों से धान खरीद करेगी।
विज्ञापन

इसी तरह विपणन शाखा को गौरीगंज के बाहापुर में क्रय केंद्र पर खरीद को मंजूरी मिली है। यूपीएसएस के साधन सहकारी समिति हरगांव, साधन सहकारी समिति सेवई हेमगढ़, कौहार व जाफरगंज के क्रय विक्रय पर पंजीकृत किसानों से धान खरीद होगी। पीसीएफ एजेंसी साधन सहकारी समिति दादरा, फूला व साधन सहकारी समिति रामगंज और अलाईपुर स्थित क्रय केंद्र पर किसानों से धान खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को मिलेगी सुविधा
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि 12 अतिरिक्त क्रय केंद्र किसानों की सुविधा के लिए संचालित किए गए हैं। किसान पंजीकरण करा सुविधानुसार क्रय केंद्र पर पहुंच कर फसल बिक्री कर सकते हैं। जिले का लक्ष्य पूरा करने के साथ किसानों को फसल बिक्री में परेशानी से बचाने के लिए निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। समस्या होने पर किसान कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं।


किसानों ने जताई खुशी
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। फूला को धान क्रय केंद्र बनाए जाने पर किसानों ने खुशी जाहिर की है। किसान शिव कुमार कहते हैं कि फूला में धान क्रय केंद्र बनाए जाने से धान बेचने में आसानी होगी।
आदर्श कुमार कहते हैं कि केंद्र बनने से वाहन का खर्च बचेगा।
शुभम कुमार बताते हैं कि फूला में केंद्र बनने से समय के साथ ही आर्थिक खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed