फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief from rain, but waterlogging adds to the woes.

Amethi News: बारिश से मिली राहत, जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें

Sat, 11 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, but waterlogging adds to the woes.
गौरीगंज स्टेशन मार्ग पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। -संवाद 
अमेठी। जिले में उमसभरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई रुक-रुककर बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। बारिश से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। वहीं कई कस्बों और गांवों में जलभराव व कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। निचले इलाकों में पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हुई, जबकि कच्ची गलियों में फिसलन से लोगों को संभलकर निकलना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन



गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना, जायस, जगदीशपुर, तिलोई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे कई मोहल्लों और गांवों की सड़कों पर पानी भर गया। जलनिकासी की व्यवस्था कमजोर होने से कुछ स्थानों पर घंटों तक पानी जमा रहा। कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से पैदल आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। अमेठी कस्बे के अनिल गुप्ता ने बताया कि बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हुआ। मुसाफिरखाना की सीमा देवी ने बताया कि गांव की गलियों में कीचड़ हो जाने से बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत, न्यूनतम 66 प्रतिशत, हवा की गति 2.9 किमी प्रति घंटा तथा 12.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed