फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Relief: 4434 people started getting pure drinking water

राहत : 4434 आबादी को मिलने लगा शुद्ध पेयजल

Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Relief: 4434 people started getting pure drinking water
अमेठी सिटी। भेंटुआ ब्लॉक के पिंडोरिया में जल जीवन मिशन के तहत 511.52 लाख रुपये से तैयार ग्रामीण पेयजल योजना बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। इससे गांव की 4434 आबादी को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिलने लगी है। 919 घरों में गृह जल संयोजन चालू हो चुके हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी।
विज्ञापन



ग्रामीण पेयजल योजना परिसर स्थित पानी की टंकी स्थल पर जल अर्पण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम अर्पण ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन



विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने से गांव में स्वास्थ्य स्तर सुधरेगा। समय की बचत के साथ महिलाओं को राहत मिलेगी। उन्होंने जल संरक्षण अपनाने और संयोजनों की देखभाल करने की बात कही, ताकि योजना का लाभ लंबे समय तक बना रहे। ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने कहा कि नियमित जल आपूर्ति से ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या आसान होगी। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम में जल निगम के अधिकारी अरुण प्रजापति, सूबेदार यादव, अवर अभियंता नीरज प्रजापति, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने जल स्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छ जल उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed