{"_id":"6898f36e4d5c6f839905aa2f","slug":"rehan-has-been-celebrating-raksha-bandhan-festival-for-10-years-amethi-news-c-96-1-ame1008-146389-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेहान 10 वर्षों से मना रहे रक्षाबंधन पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेहान 10 वर्षों से मना रहे रक्षाबंधन पर्व
Mon, 11 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सरायकांधा गांव में हिंदू परिवार के घर पहुंचकर राखी बंधवाते अधिवक्ता रेहान खान। स्रोत: -स्वयं
अमेठी सिटी। नगर पंचायत अमेठी के सगरा तिराहा निवासी अधिवक्ता रेहान खान पिछले 10 वर्षों से रक्षाबंधन पर्व मना रहे हैं। शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर खेरौना, बासूपटी, डेढ़पसार, सरायकांधा गांव निवासी अर्चना कोरी, सरोजनी कोरी, सुष्मिता वर्मा, सलोनी वर्मा, आरती वर्मा, शिल्पा वर्मा, अंशिका वर्मा ने रेहान को राखी बांधी।
इसके अलावा रेहान खान ने जिले के इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान पाने वाली पूर्णिमा यादव के घर पहुंच कर उनसे राखी बंधवाई। पूर्णिमा व अन्य बहनों को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन का पवित्र बंधन होता है। मैं अपनी सभी बहनों के घर जाकर राखी बंधवाता हूं। समाज में गलत मानसिकता से लोग जाति व धर्म का भेदभाव पैदाकर जहर घोलने का काम करते हैं। सभी को मिलजुलकर पर्व की खुशियां बांटनी चाहिए। (संवाद)