फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Regular exercise is essential to prevent cancer

Amethi News: कैंसर से बचाव के लिए नियमित व्यायाम जरूरी

Wed, 04 Feb 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Regular exercise is essential to prevent cancer
तिलोई। विश्व कैंसर दिवस को लेकर मंगलवार को तिलोई स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें मौजूद लोगों ने कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कैंसर को रोकने और नियंत्रित करने के लिए जागरूकता, समय पर जांच और शीघ्र उपचार सबसे प्रभावी हथियार है। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए संतुलित जीवनशैली, नशीले पदार्थों से दूरी, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



महाविद्यालय की निवर्तमान प्राचार्य डाॅ. रीना शर्मा ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन



जनरल सर्जरी विभाग की डॉ. सुनैना ने कहा कि कैंसर की पहचान जितनी जल्दी हो जाती है, उपचार की सफलता की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। उन्होंने आमजन से किसी भी असामान्य शारीरिक लक्षण को नजरअंदाज न करने और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओरल सर्जन डॉ. मनीष दुबे ने कहा कि तंबाकू, गुटखा और पान मसाले का सेवन मुख कैंसर का प्रमुख कारण है। उन्होंने इन हानिकारक पदार्थों से परहेज करने और नियमित रूप से मुख की जांच कराने की सलाह दी। प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed