फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   registration for 10th and 12th till 10 september

दस सितंबर तक होगा कक्षा नौ व 11 में पंजीकरण

Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
registration for 10th and 12th till 10 september
गौरीगंज(अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ व 11 में प्रवेश व पंजीकरण से कोई वंचित नहीं होगा। 25 अगस्त को पंजीकरण तिथि समाप्त होने के बाद सचिव ने पंजीकरण तिथि में विस्तार करते हुए 10 सितंबर तक पंजीकरण की सुविधा दी है। पंजीकरण के पहले प्रति विद्यार्थी 50 रुपये का शुल्क चालान के माध्यम से जमा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

अब तक जिले में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले 29,540 विद्यार्थियों में 26,918 का पंजीकरण हुआ है तो 17,624 की फोटो अपलोड हुई है। इसी तरह कक्षा में 22,349 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है तो 19,237 विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण व महज 11,075 की फोटो अपलोड हुई है। प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण नहीं होने पर उनके वंचित होने की संभावना को देखते हुए सचिव ने पंजीकरण तिथि में विस्तार किया है।
विज्ञापन

सचिव की ओर से अब इंटर कॉलेज में कक्षा नौ व 11 में प्रवेश प्राप्त शतप्रतिशत विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण 10 सितंबर तक बोर्ड की यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर ऑनलाइन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्राप्त सभी विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण कराने के लिए प्रति विद्यार्थी 50 रुपये की दर से चालान के माध्यम से धनराशि जमा करने के लिए प्रधानाचार्यों को कहा गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद 11 सितंबर से 15 सितंबर तक जांच में मिली कमियों को चिह्नित कर 16 से 30 सितंबर तक संशोधित कर अपडेट करने का मौका दिया है।

इस दौरान नए छात्रों का आवेदन स्वीकार नहीं होगा। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पंजीकरण तिथि समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी के वंचित होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed