{"_id":"6a246ea21e1551888603a2a7","slug":"refused-to-perform-last-rites-as-report-was-not-filed-amethi-news-c-96-1-ame1002-167590-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रिपोर्ट दर्ज न होने पर अंतिम संस्कार से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रिपोर्ट दर्ज न होने पर अंतिम संस्कार से किया इन्कार
Sun, 07 Jun 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
मोचवा सुल्तानपुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन व अन्य। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मोचवा सुल्तानपुर गांव निवासी रामलखन की मौत होने के मामले में शनिवार को परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली और सीओ कार्यालय में गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर परिजनों ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
मृतक के भाई रामजश ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि बरात में हुए विवाद के बाद वह लोग घर पहुंचे और रामलखन की पिटाई की, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। रामलखन की पुत्री रीता ने आरोप लगाया कि घटना के समय वह घर में मौजूद थी।
बताया कि पिता की पिटाई होते देख उसने बचाने का प्रयास किया, जिसमें उसे भी चोटें आईं। उसने उन लोगों के मोबाइल लोकेशन की जांच कराने की मांग की। देर शाम तक कोई कार्रवाई न होने पर परिजन गांव लौट गए, लेकिन अपने रुख पर कायम रहे। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।