फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Referred first, delivery done later

Amethi News: पहले किया रेफर, बाद में कराया प्रसव

Mon, 04 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Referred first, delivery done later
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। सिंहपुर सीएचसी पर रविवार की सुबह पहले गर्भवती को रेफर कर दिया गया। बाद में जब अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो कर्मियों ने सीएचसी पर ही प्रसव कराया। जिला पंचायत सदस्य ने स्वास्थ्य अधिकारियों पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है। सीएमओ का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी।सोशल मीडिया पर जारी बयान में सिंहपुर के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती का कहना है कि रविवार की सुबह वह अपनी पत्नी प्रियंका शर्मा का प्रसव कराने सीएचसी सिंहपुर लेकर पहुंचे। वहां के कर्मियों ने उसका इलाज कराया। इसके बाद पहुंचे चिकित्सक ने बिना मरीज को देखे ही रेफर कर दिया। कहा कि यहां प्रसव नहीं हो पाएगा, आपरेशन करवाइगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना मरीज को देखे ही रेफर क्यों कर रहे हैं तो अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। उनका कहना है कि कर्मियों से गुजारिश की तो पत्नी का प्रसव कराया। चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील यादव का कहना है कि सुबह जब मरीज को लेकर आए तो उसकी हालत गंभीर थी।जिला अस्पताल ले जाने को कहा गया था। बाद में परिजनों की जिद पर प्रसव कराया गया। नवजात ने गंदा पानी पी लिया था, नली से गंदगी को पेट से बाहर निकाला गया है। जच्चा बच्चा स्वस्थ है। आरोप निराधार है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed