{"_id":"6928ae0d62436fc76d013d9c","slug":"recruitment-of-special-educator-and-technical-instructor-stuck-amethi-news-c-96-lu11010-153196-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्पेशल एजुकेटर व तकनीकी अनुदेशक की भर्ती अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्पेशल एजुकेटर व तकनीकी अनुदेशक की भर्ती अटकी
Fri, 28 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बाल वाटिकाओं में स्पेशल एजुकेटर और स्कूलों में तकनीकी अनुदेशक की भर्ती करीब दो सप्ताह से रुकी हुई है। 11 और 12 नवंबर को अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच पूरी कर ली गई थी। इसके बाद मेरिट सूची जारी होनी थी, लेकिन अब तक सूची नहीं आई। इससे अभ्यर्थी परेशान हैं और रोज बीएसए कार्यालय जाकर जानकारी ले रहे हैं।
जिले में स्पेशल एजुकेटर के 137 पद हैं। 11 नवंबर को 437 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। उनके दस्तावेज जांचकर योग्यता देखी गई। मेरिट के आधार पर चयन होना है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि जांच पूरी होते ही नियुक्ति पत्र मिलेंगे, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। तकनीकी अनुदेशक के 36 पद स्वीकृत हैं, जिनमें आठ पर पहले ही भर्ती हो चुकी है। बाकी पदों के लिए 537 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन केवल 89 ही पहुंचे। 12 नवंबर को दस्तावेजों की जांच के बाद मेरिट जारी होनी थी।
मेरिट सूची न आने के कारण पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार भी नहीं कराया जा सका है। अंतिम सूची साक्षात्कार के बाद जारी होगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रक्रिया चार महीने से रुकी थी। दोबारा काउंसिलिंग शुरू होने पर लगा था कि नियुक्ति जल्द हो जाएगी, लेकिन अब फिर देरी हो रही है। कई अभ्यर्थी यह भी कह रहे हैं कि विभाग और आउटसोर्सिंग एजेंसी के बीच तालमेल न बनने से सूची जारी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने कहा कि सभी नियुक्तियां मेरिट के आधार पर होंगी। किसी तरह का पक्षपात नहीं होगा। मेरिट तैयार होते ही सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्पेशल एजुकेटर और तकनीकी अनुदेशक दोनों चयन प्रक्रिया तय नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।