फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Recovery will be done from 100 beneficiaries of PM Awas Yojana

Amethi News: पीएम आवास योजना के 100 लाभार्थियों से होगी रिकवरी

Mon, 15 Jan 2024 04:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 15 Jan 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be done from 100 beneficiaries of PM Awas Yojana
आवास योजना में प्रथम किश्त लेने के बाद नहीं शुरू किया कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। पीएम शहरी आवास योजना में लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये घर बनाने के लिए दिए जाते हैं। इस योजना में यदि धनराशि का सही उपयोग किया गया है तो पैसों की कोई रिकवरी नहीं की जाती है। लेकिन योजना से जुड़े 100 लाभार्थियों ने धनराशि लेने के बाद मकान ही नहीं बनवाया। ऐसे लोगों से रिकवरी के लिए डूडा की ओर से नोटिस भेजी जा रही है।
पीएम शहरी आवास योजना में मकान बनाने के लिए पहली किश्त 50 हजार रुपये की दी जाती है। डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद मिश्र ने बताया कि मकान की नींव पड़ने के बाद यह धनराशि पात्र व्यक्ति के खाते में भेजी जाती है। वहीं मकान की छत पड़ने के बाद डेढ़ लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। जबकि मकान निर्माण पूर्ण होने पर 50 हजार रुपये फिर से दिए जाते हैं।
विज्ञापन

आकस्मिक परिस्थिति का दिया हवाला
आवास योजना की धनराशि लेने के बाद भी निर्माण नहीं करने वालों से जब इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने आकस्मिक परिस्थिति का हवाला दिया। परियोजना अधिकारी ने बताया कि मकान का पैसा मिलने के बाद लोगों के घर बीमारी, मौत, दुर्घटना व लाभार्थी की मौत वजह बताई जा रही है। जिसके चलते योजना से जुड़े करीब सौ लोगों ने मकान बनाने का कार्य टाल दिया है। ऐसे में शासन से प्राप्त धनराशि का हिसाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed