फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rebuked after getting service manual incomplete

सेवा पुस्तिका अपूर्ण मिलने पर लगाई फटकार

Mon, 07 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Rebuked after getting service manual incomplete
गौरीगंज (अमेठी)। कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू कराने की कोशिश में जुटे डीएम ने सोमवार को डीपीआरओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने पत्रावलियों के रख-रखाव, साफ-सफाई व ग्राम पंचायतों में निर्मित होने वाले सामुदायिक प्रसाधन व पंचायत भवन निर्माण की हकीकत परखी। डीएम ने कर्मियों की सेवा पुस्तिका अपूर्ण मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार करने को कहा।
विज्ञापन

जन कल्याणकारी योजना को प्रभावी तरीके से लागू कराने के साथ सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने की कोशिश मेें जुटे डीएम अरुण कुमार ने सोमवार को डीपीआरओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों की उपस्थिति चेक करने के बाद डीएम ने पत्रावलियों के रखरखाव, साफ-सफाई, जीपीएफ, एमआईएस व सेवा पुस्तिका की हकीकत जांची। कार्यालय में पत्रावलियों का रखरखाव संतोषजनक नहीं होने के साथ कई अन्य कमियां प्रकाश में आईं।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीएम ने जिले की 682 ग्राम पंचायतों के प्रस्तावित सामुदायिक प्रसाधन भवन, पंचायत भवन के साथ अन्य विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति का परीक्षण करते हुए शासन की मंशा के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। सेवा पुस्तिकाओं के अपूर्ण होने पर संबंधित कर्मी को फटकार लगाते हुए तीन दिन में सेवा पुस्तिकाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने डीपीआरओ को पंचायत विभाग की ओर संचालित योजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व डीपीआरओ श्रेया मिश्र मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed