फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Real brothers accused of murder did not get bail

Amethi News: हत्या आरोपी सगे भाइयों को नहीं मिली जमानत

Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Real brothers accused of murder did not get bail
सुल्तानपुर। मामूली विवाद में हत्या करने के मामले में जेल में निरुद्ध दो सगे भाइयों को कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई। बुधवार को जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने सुनवाई के बाद अपराध गंभीर मानते हुए दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र के मुताबिक अमेठी कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी राम औतार गुप्ता ने घटना से करीब एक माह पूर्व गांव के ही कालिका पांडेय के दरवाजे से नशे की हालत में लोटा उठा लिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में मामूली विवाद हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी रंजिश को पांच अक्तूबर 2023 को कालिका पांडेय के पुत्र अजय पांडेय व अनिल पांडेय ने राम औतार की लाठी से मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी अजय व अनिल पिछले दिनों से जेल में निरुद्ध हैं। बुधवार को दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। जिला जज ने दोनों पक्षाें की बहस सुनने के बाद अपराध गंभीर मानते हुए आरोपी अजय पांडेय व अनिल पांडेय की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed