फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reading newspapers will increase students' curiosity.

Amethi News: अखबार पढ़ने से विद्यार्थियों की बढ़ेगी जिज्ञासा

Fri, 16 Jan 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 16 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Reading newspapers will increase students' curiosity.
गौरीगंज ​स्थित जिला पुस्ताकालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक।
अमेठी सिटी। विद्यालयों में नियमित अखबार पहुंचने लगे तो बच्चे क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश की वर्तमान परिस्थितियों से अवगत होंगे। उनकी जिज्ञासा बढ़ेगी और साइबर क्राइम से बचने के बारे में जानकारी मिलेगी। बच्चे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, ये लक्ष्य निर्धारित करना भी आसान होगा। बच्चों का बौद्धिक विकास तो होगा ही। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी उनकी समझ मजबूत होगी। यह पहल उन्हें नई ऊर्जा देगी। ये बातें गौरीगंज स्थित राजकीय पुस्तकालय परिसर में स्कूलों में अखबार अनिवार्य किए जाने को लेकर आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों ने कहीं।
विज्ञापन






उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि मोबाइल बच्चों के लिए घातक है। अखबार बच्चों की जानकारी के लिए अच्छा माध्यम होगा। स्कूलों की शैक्षिक गतिविधियों के अलावा प्रतिभाओं को अमर उजाला आगे बढ़ाता है। स्कूलों में भी शैक्षिक संवाद होना चाहिए। शिक्षक रामदेव पांडेय ने कहा कि अखबार में गणित, विज्ञान, प्रेरणादायक कविताएं व अन्य विषयों से जुड़े कॉलम प्रकाशित होने चाहिए, इससे बच्चों में अखबार पढ़ने की रुचि ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन



शिक्षक गंगाधर शुक्ल ने कहा कि प्रार्थना सभा में अखबार पढ़ने व जानकारी से जुड़ी मुख्य खबरों पर चर्चा की जाएगी। अफोइया स्कूल के शिक्षक डॉ. वंशवर्धन शुक्ल ने कहा कि स्कूलों में अखबार पहुंचेगा तो बच्चों की शिक्षा की प्रति रुचि और बढ़ेगी। शिक्षक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को अखबार पढ़ने के बाद अपने आसपास संग प्रदेश व देश-विदेश की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक महेश कुमार ने कहा कि बच्चे अखबार पढ़ेंगे तो उनकी जिज्ञासा बढ़ेगी और लक्ष्य निर्धारण में सहूलियत मिलेगी।


ये रहे मौजूद
संवाद कार्यक्रम में शशांक शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार कनौजिया, डॉ. शिवाकांत शुक्ल, राजेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार गुप्ता, रामललन द्विवेदी, दिनेश नारायण, सतेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरविंद कुमार जायसवाल, पुलकित जायसवाल, रामहेत, संतोष कुमार मिश्र, विमल कुमार उपाध्याय, रवि कुमार मिश्र, रामशंकर तिवारी, बब्बन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed