फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rapidly falling ground level a matter of concern

Amethi News: तेजी से गिरता भूगर्भ स्तर चिंता का विषय

Sun, 30 Jul 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Jul 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Rapidly falling ground level a matter of concern
​जलसंरक्षण गोष्ठी को संबो​धित करते हुए
अमेठी। जलबिरादरी अमेठी की ओर से रविवार को स्थानीय ब्लाक के गांव ताला महादेवन स्थित श्री मुकुटनाथ मंदिर धाम परिसर में चौमासे के दौरान गिरते भूगर्भ जल स्तर को उठाने को लेकर जल चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान चौपाल में सरकार और आम जनता के सहयोग से भविष्य के संकट से बचाव संभव की बात वक्ताओं ने कही।चौपाल में जलबिरादरी अध्यक्ष डॉ अर्जुन पांडेय ने भूगर्भ जल की स्थिति को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि तीन दशक पूर्व जिले का औसत भूगर्भ जलस्तर 15-20 फीट रहा, जो आज घटकर 30-40 फीट तक नीचे जा चुका है। सही मायने में प्रमुख मालती एवं उज्जयिनी नदियां नाला बन चुकी हैं। तिलोई, मसियांव मैहार, चंदवा, समदा, बढऩी और बढ़ैला आदि बड़े ताल, जो बचे हैं सूखे पड़े हैं, जहां गादों का जमाव जबरदस्त है। नि:शुल्क बोरिंग, बाटलिंग प्लांट की मार जबरदस्त है। दावा है कि हजारों की संख्या में अमृत सरोवर बने हैं। लेकिन उनकी डिजाइन ऐसी है कि बरसात का पानी जा ही नहीं सकता।
विज्ञापन

आवश्यकता है कि तकनीकी विशेषज्ञों की राय से सरोवर बनें। इन सरोवरों को पिकनिक स्पॉट न बनाकर तालाब की शक्ल में रखा जाय। गंभीर जलसंकट से उबरने के लिए समाज को पुरानी पीढ़ी की तरह आगे आने की जरूरत है। पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि ग्राम पंचायत जंगल रामनगर के गांव भूसूपार, सेमरहवा, पूरे परसादी व रणबीर नगर गांवों के लोग दूसरे गांव से पीने का पानी लाते हैं जो चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन

चौपाल में गिरजा शंकर शुक्ल, सत्येन्द्र प्रकाश शुक्ल, कौशल किशोर मिश्र, मनोज कुमार शुक्ल ने भी उभरते जल संकट पर विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डॉ अभिमन्यु कुमार पांडेय, विकास शुक्ल, सुरेश शुक्ल,गिरीश कुमार तिवारी,संजय कुमार मिश्र, सतीश कुमार मिश्र, केशव राम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed