{"_id":"61aa602145591a7a382b8e76","slug":"ran-60-kms-but-did-not-get-fertilizer-amethi-news-lko6072826143","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 किलोमीटर दौड़े लेकिन नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 किलोमीटर दौड़े लेकिन नहीं मिली खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। रबी फसल की बोआई का समय शुरू हो गया। साधन सहकारी समितियों व इफ्को सेंटर पर डीएपी खाद नहीं होने से किसान खेतों की बोआई के लिए समितियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ऐसे में किसानों की बोआई भी पिछड़ रही है। पिछले एक महीने से किसान डीएपी खाद नहीं पाने से परेशान है।
संग्रामपुर ब्लॉक के सामने इफ्को केंद्र पर खाद के लिए पिछले कई दिनों से लोग प्रतिदिन खाद लेने आते हैं। केंद्र पर बता दिया जाता है कि खाद नहीं है। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे इफ्को सेंटर पर खड़े तीन किसानों ने अपना क्रमश: अपना नाम तुसार शुक्ल, शैलेंद्र सिंह व जयप्रताप बताया। कहा कि उनके क्षेत्र में डीएपी-एनपीके खाद कहीं मिल नहीं रही है। पिछले एक सप्ताह से खाद के लिए वह समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। प्रतिदिन झूठा आश्वासन मिलता है लेकिन खाद नहीं मिलती।
किसानों ने बताया कि संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों के अलावा आसपास की समितियों पर भी खाद नहीं मिल रही है। तीनों किसानों ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बाइक से अमेठी, संग्रामपुर ब्लॉक के सभी क्षेत्रों का चक्कर लगाए पर खाद कहीं नहीं मिली। कहा कि सुबह से करीब 60 किलोमीटर बाइक चला चुके हैं पर सफलता नहीं मिली। कहते है कि बिना खाद के कैसे गेहूं की बोआई करेंगे। कुछ दिन पहले साधन सहकारी समिति गोरखापुर पर खाद आयी थी। तीन घंटे लंबी कतार में लगे थे लेकिन नंबर आया तो खाद समाप्त हो गई। किसानों के अनुसार वह अपने खेतों की जुताई कर दिए हैं। बीज भी तैयार है लेकिन खाद नहीं मिलने से वह बोआई के लिए परेशान हैं। अगर समय से खाद मिल जाए तो खेतों की बोआई भी समय से हो जाएगी।