{"_id":"691627a033391a3aff05bd84","slug":"ramraj-kushwaha-removed-from-peeparpur-got-charge-of-ahtu-amethi-news-c-96-1-ame1002-152291-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पीपरपुर से हटे रामराज कुशवाहा, एएचटीयू का मिला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पीपरपुर से हटे रामराज कुशवाहा, एएचटीयू का मिला चार्ज
Fri, 14 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दो थाना प्रभारियों के बाहर जिले में स्थानांतरण के बाद बृहस्पतिवार को जिले में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया।
जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन से विवेक शर्मा को बाजारशुकुल थाने की कमान दी गई है। पीपरपुर के थाना प्रभारी रहे रामराज कुशवाहा को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन टैफिकिंग थाना) का चार्ज सौंपा गया है। इन्हौंना थाना प्रभारी प्रदीप सिंह को बाजारशुकुल की जिम्मेदारी दी गई। यहां के प्रभारी अभिनेष कुमार को रिलीव करते हुए पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। शिवरतनगंज प्रभारी विवेक सिंह को इन्हौंना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सर्विलांस प्रभारी दयाशंकर मिश्र को शिवरतनगंज थाने का प्रभार मिला है। मोहनगंज में तैनात उपनिरीक्षक नंद हौसिला यादव को फुरसतगंज थाना प्रभारी बनाया गया है। फुरसतगंज प्रभारी श्रीराम पांडेय को पीपरपुर थाने का चार्ज दिया गया है। प्रभारी एएचटीयू हंसराज कुशवाहा को जनसूचना सेल में भेजा गया है। डीसीआरबी प्रभारी बृजेश को सर्विलांस सेल और जनसूचना सेल प्रभारी अजेयेंद्र पटेल को डीसीआरबी की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने नवनियुक्त थानों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें।