{"_id":"609ac0cb8ebc3e6acb012917","slug":"rampal-geeta-and-fazeel-became-village-head-amethi-news-lko5777410170","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल, गीता व फजील प्रधान पद पर विजई घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल, गीता व फजील प्रधान पद पर विजई घोषित
विज्ञापन
शाहगढ़/जामो/जगदीशपुर (अमेठी)। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए नौ मई को डाले गए वोटों की मंगलवार को गिनती की गई। मतगणना पूर्ण होने पर पिछौरा ग्राम पंचायत में रामपाल, लोरिकपुर में गीता औरम इमली गांव में फजील प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। संबंधित आरओ ने सभी विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाणपत्र दिया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पर्चा दाखिला के बाद शाहगढ़ की पिछौरा, जामो की लोरिकपुर तथा जगदीशपुर की इमलीगांव ग्राम पंचायत के एक-एक उम्मीदवार की मौत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार ने चुनाव स्थगित कर दिया था।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नौ मई को मतदान तथा 11 मई को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई थी। नौ मई को मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियां संबंधित ब्लॉकों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई थी। मंगलवार को सुबह आठ बजे तीनों ब्लॉकों पर मतगणना शुरू हुई। दोपहर एक बजे तक सभी के परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
संबंधित आरओ की ओर से घोषित किए गए परिणाम के अनुसार शाहगढ़ के पिछौरा में रामपाल 159 मत पाकर विजयी रहे। दूसरे नंबर पर आशीष रहे। जामो के लोरिकपुर में गीता शर्मा विजी घोषित की गईं। जगदीशपुर के इमलीगांव में फजील 765 मत हासिल कर विजयी हुए। दूसरे नंबर मो. असफाक रहे। संबंधित आरओ की ओर से विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान सभी मतगणना स्थलों पर संबंधित एसडीएम के साथ ही पुलिस बल तैनात रहा।