फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ramcharitmanas recited on the death anniversary of Fakkad Saheb

Amethi News: फक्कड़ साहब की पुण्यतिथि पर किया रामचरितमानस पाठ

Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ramcharitmanas recited on the death anniversary of Fakkad Saheb
अमेठी। ब्लॉक मुख्यालय संग्रामपुर के समीप गणेश देवतन मंदिर पर मंगलवार को ब्रह्मलीन फक्कड़ साहब महाराज की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। फक्कड़ साहब के मंदिर पर रविवार को रामचरितमानस पाठ के बाद मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र से बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन




कालिकन धाम के संत फक्कड़ साहब महाराज 28 जनवरी 2022 को ब्रह्मलीन हुए थे, जिसके बाद गणेश देवतन में फक्कड़ साहब महाराज का मंदिर बनाया गया है। उसी स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सीडीओ सूरज पटेल, संजीव प्रताप सिंह उर्फ रामू, पप्पू राना, बृजेश मिश्र, अमित शुक्ल, पंकज सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन




45 वर्ष पहले कालिकन आए थे संत फक्कड़ महाराज
फक्कड़ साहब के अनुयायी भीम कुमार ने बताया कि संत फक्कड़ महराज साहेब नाम से प्रचलित थे। फक्कड़ साहब ऊंचाहार रायबरेली जिले से अपना सब कुछ त्याग कर करीब 45 वर्ष पहले कालिकन धाम आए थे। आने के दो साल तक कालिकन धाम में थे। उसके बाद ब्लॉक के ही जोगाजीत का पुरवा में नदी के किनारे एक कुटी बनाकर रहने लगे। जहां पर हनुमान और शंकर जी के मंदिर का निर्माण कराया। यहां फक्कड़ साहब लगभग 10 साल रहे। वहां से फक्कड़ साहब घीसा का पुरवा चले गए। वहां पर भी आश्रम और मंदिर का निर्माण कराया। इसके बाद कालिकन धाम के समीप हनुमान मंदिर पर अपनी कुटिया बनाई और यहां भी शंकर जी के मंदिर का निर्माण कराया। आखिरी समय में संग्रामपुर ब्लॉक कार्यालय के पीछे गणेश देवतन पर हनुमान मंदिर और कबीर मंदिर के साथ परिसर का कायाकल्प साहब ने करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed