{"_id":"688fb54a773570f0e90287bd","slug":"rajkaran-reached-dathareshwar-dham-after-doing-10-km-parikrama-by-lying-down-amethi-news-c-96-1-ame1022-146004-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 10 किमी लेटकर परिक्रमा कर दतहरेश्वर धाम पहुंचे राजकरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 10 किमी लेटकर परिक्रमा कर दतहरेश्वर धाम पहुंचे राजकरन
Mon, 04 Aug 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
.तिलोई रामनगर के राजकरन लेटकर परिक्रमा करते हुए बाबा दतहरेश्वर धाम जाते हुए।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर (अमेठी)। तिलोई के रामनगर निवासी राजकरन पर भगवान शंकर की भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि बरसात के मौसम में उन्होंने लेटकर 10 किमी परिक्रमा करते हुए शिवधाम पहुंचने की ठान ली। रामनगर से भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए राजकरन ने लेटकर परिक्रमा शुरू की। शनिवार सुबह से शुरू की परिक्रमा को दोपहर बाद चार बजे बंद कर दिया।
रविवार भोर से पुन: वह परिक्रमा करते हुए बाबा दतहरेश्वरनाथ धाम की तरफ बढ़े। शाम तक वह बाबा धाम पहुंचे और जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। रविवार को सेमरौता कस्बे के रामगंज चौराहे पर कीचडयुक्त रास्ते से जब राजकरन निकले तो उन्हें देखने वालों की भीड़ जुट गई। उनकी शिवभक्ति को देख लोगों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए। राजकरन ने बताया कि महादेव की कृपा से उन्होंने परिक्रमा पूरी करने के बाद जलाभिषेक किया है।