फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rajesh will be BJP's District Panchayat President candidate

राजेश होंगे भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी

Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rajesh will be BJP's District Panchayat President candidate
गौरीगंज (अमेठी)। वार्ड संख्या 30 से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य राजेश अग्रहरि को पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा सोमवार को पार्टी के प्रदेश मंत्री व अमेठी के जिला प्रभारी संजय राय ने की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा व पर्चों की बिक्री शुरू होने के बाद सोमवार अपराह्न भाजपा के प्रदेश मंत्री संजय राय पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए संजय राय ने वार्ड संख्या 30 से निर्वाचित पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य राजेश अग्रहरि को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन

राजेश अग्रहरि की मौजूदगी में संजय राय ने मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत का दावा किया। उनका कहना था कि जिले में भले ही 36 सदस्य में पार्टी समर्थित महज आठ जिला पंचायत सदस्य हैं बावजूद इसके जीत उनकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा करने से इंकार कर दिया कि महज आठ सदस्यों के बूते उनकी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष के अपने प्रत्याशी को चुनाव कैसे जिता पाएगी।
इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, अमेठी विधायक गरिमा सिंह, केशव सिंह, प्रवीण सिंह पप्पू, सुधांशु शुक्ल, अनंत विक्रम सिंह, विजय किशोर तिवारी व चंद्रमौलि सिंह आदि मौजूद रहे।

सपा पहले कर चुकी घोषणा
जिले में नौ सीटों पर जीत दर्ज करने वाली समाजवादी पार्टी पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी ने वार्ड संख्या आठ से निर्वाचित गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की पत्नी शीलम को मैदान में उतारा है। 29 मई को हुई इस घोषणा के बाद से ही राकेश लगातार सक्रिय हैं। तीन सदस्यों वाली बसपा व दो सदस्यों वाली कांग्रेस ने अभी अपनी रणनीति का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed