फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rajesh Masala owner filed a defamation case

Amethi News: राजेश मसाला के मालिक ने दर्ज कराया मानहानि का केस

Fri, 11 Jul 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Masala owner filed a defamation case
अमेठी। राजेश मसाला कंपनी के निदेशक राजेश कुमार अग्रहरि ने मानहानि का आरोप लगाते हुए बुधवार को अज्ञात के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है। हाल ही में राजेश कंपनी की हल्दी का नमूना फेल होने पर उनके खिलाफ केस दर्ज होने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी। उसी खबर को गलत बताते हुए निदेशक ने पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन



जिले के प्रमुख व्यवसायी व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जिले में खाद्य सामग्री के नमूने जांचे थे। इसी दौरान उनके प्रतिष्ठान से लिया गया हल्दी पाउडर का नमूना अधोमानक पाया गया, जिस पर विभाग ने औपचारिक नोटिस भेजा था। इस जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने राजेश मसाला सहित 30 पर केस दर्ज जैसी भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन




आरोप है कि इस झूठी पोस्ट में उनकी फोटो लगाकर फेसबुक और वाट्सएप पर प्रचार किया गया, जिससे कंपनी की छवि को नुकसान पहुंचा। राजेश अग्रहरि का कहना है कि उनके विरुद्ध किसी भी न्यायालय या प्रशासनिक स्तर पर कोई मामला दर्ज नहीं है। यह पूरा कृत्य उन्हें बदनाम करने और आर्थिक व मानसिक दबाव बनाने की कोशिश है। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मानहानि, आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्ट वायरल करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed