फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raising Funds to Install Poles; 45,000 Residents Affected

Amethi News: चंदा जुटाकर लगवा रहे खंभे, 45 हजार आबादी परेशान

Fri, 15 May 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 15 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Raising Funds to Install Poles; 45,000 Residents Affected
जदीशपुर के थौरी में बिजली दुरुस्त करते कर्मी। स्रोत: स्थानीय
अमेठी सिटी। आंधी-पानी के बाद पटरी से उतरी जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था 16 दिन बाद भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। जिले के 140 गांव व पुरवों में बिजली आपूर्ति अभी भी पूरी तरह से ठप पड़ी है। इसके चलते भीषण गर्मी और उमस के बीच करीब 45 हजार की आबादी को पेयजल की किल्लत से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन



खंभों की कमी से बिजली संकट झेल रहे कई गांव क्षेत्रों में अब लोग चंदा जुटाकर खंभे लगवाने में जुटे हैं। ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। बिजली न आने से गांवों में दिन ढलते ही परेशानी बढ़ जाती है। पंखे और कूलर बंद होने से लोग रात में घरों के बाहर समय बिताने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



मोटर और सबमर्सिबल बंद होने से कई परिवार दूर से से पानी लाकर काम चला रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को खेतों की सिंचाई को लेकर हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बहाली के दावे के बावजूद कई गांवों में अभी तक क्षतिग्रस्त खंभों व तारों को बदलने का काम पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिलोई, जगदीशपुर और बाजारशुकुल क्षेत्र के कई गांवों में ग्रामीण अब खुद चंदा जुटाकर बिजली के खंभे लगवाने को विवश नजर आ रहे हैं। बाजार शुकुल के विराहिम बाजगढ़ गांव में ग्रामीणों ने सात खंभे लगवा दिए, लेकिन अब तक लाइन नहीं खिंची। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जगदीशपुर क्षेत्र के कई गांवों में बृहस्पतिवार को खंभे लगाकर लाइन खींचने का काम चलता रहा। ऊर्जा निगम अधिकारियों का दावा है कि शुक्रवार शाम तक अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


लाइन जुड़ी, अब मोटर कनेक्शन की तैयारी
तिलोई। पाकर गांव, पूरे महादेव, बढौना, पूरे अली, पूरे निहाल फूला, अहोरी और मोहनगंज में बृहस्पतिवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। यहां 50 से अधिक खंभे लगाने के बाद लाइन खींची गई। अधिशासी अभियंता राकेश रोशन ने बताया कि अब कॉमर्शियल और किसानों के मोटर कनेक्शन की लाइन तैयार की जा रही है। जगदीशपुर क्षेत्र के भूली नगर, पिछूती, नसीराबाद, मांझा, कचनाव और अलीनगर में बृहस्पतिवार को बिजली खंभे लगाकर लाइन खींचने का काम चल रहा है।



उपखंड अभियंता भैयालाल ने बताया कि पूरे सिनेत्र और पूरे छेदी गांव में बिजली पहुंचाने के लिए 12 खंभे लगाए जा रहे हैं। बाजारशुकुल के विराहिम बाजगढ़ गांव में सात बिजली खंभे टूटने के बाद 16 दिन से आपूर्ति ठप है।
ग्राम प्रधान इकलाख ने बताया कि ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खंभे लगवाने के बाद भी अभी तक सप्लाई लाइन नहीं खिंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed