फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain water entered the SDM and CO residence

Amethi News: एसडीएम और सीओ आवास में घुसा बारिश का पानी

Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rain water entered the SDM and CO residence
बारिश के पानी से भरा अमेठी ​​स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर। - संवाद
-अमेठी सिटी। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिंदगी बेपटरी हो गई। रविवार सुबह शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार दोपहर तक जारी रही। 24 घंटे में 41.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे। अमेठी एसडीएम और सीओ तक को अपना आवास छोड़ना पड़ गया। कई सरकारी कार्यालय व गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। बारिश के कारण मुख्यमार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन




अमेठी में एसडीएम काॅलोनी में तेज बारिश के कारण करीब दो फीट पानी भर गया। इसी कॉलोनी में एसडीएम आशीष सिंह और सीओ मनोज मिश्र के आवास में भी हैं। सोमवार भोर में ही दोनों अफसरों को स्थानीय डाक बंगला में शरण लेनी पड़ी। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि पानी निकलवाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन





सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में भर गया पानी
बारिश के चलते अस्पताल गेट पर जलभराव होने से मरीजों व तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। सीएमओ कार्यालय, ग्राम न्यायालय, सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय, जीजीआईसी गौरीगंज व कई अन्य स्कूल परिसर सहित अन्य कार्यालय परिसरों में जलभराव हो गया। वहीं जीजीआईसी मोड़, वार्ड नंबर एक, 16, 18, सरैया मोड़ स्थित सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। एसपी कार्यालय परिसर में जलभराव होने के बाद फायर ब्रिगेड से पानी निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमेठी में घरों में घुसा बारिश का पानी
इसके अलावा अमेठी में तहसील, कोतवाली, रजिस्ट्री आफिस, पशु चिकित्सालय, सीएचसी, फायर स्टेशन, बीएसएनएल आफिस सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति दिखी। वहीं, आवास विकास काॅलोनी में मुख्य मार्ग सहित मंदिर के पास करीब दो फीट पानी भर गया। एसडीएम कॉलोनी, तोपखाना मोहल्ला, हरदेव नगर, गायत्री नगर, सरवनपुर, गंगागंज, पुराना रायपुर सहित अन्य मोहल्लों में घरों में भी बारिश का पानी भर गया। राजाफत्तेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय फूला के बाहर जलभराव हो गया। अमेठी में भी कई मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित रहा।


मुख्य मार्गों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
बाजारशुकुल (अमेठी)। बाजारशुकुल–जगदीशपुर मार्ग स्थित पूरे रग्घू शुक्ल गांव के पास रविवार देर शाम बारिश के कारण अचानक पेड़ सड़क पर गिर गया। वन कर्मियों ने पहुंच पेड़ कटवाकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। जगदीशपुर-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित ताला महादेवन के पास सोमवार भोर करीब चार बजे 10-12 पेड़ गिर गए, जिसके कारण आवागमन बंद हो गया। करीब आठ बजे आवागमन बहाल हो सका।



यूपीसीडा सेक्टर में जलभराव, लोग परेशान
कमरौली (अमेठी)। जगदीशपुर के यूपीसीडा सेक्टर-16, रोड नंबर दो जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय सतीश, सत्यम, साहबजाद आदि ने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जलनिकासी को लेकर स्थानीय प्रशासन संवेदनहीन बना है। जगदीशपुर-जामों-गौरीगंज मुख्य मार्ग पर दक्खिन गांव के पास शीशम का पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया। करीब दो घंटे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article