{"_id":"68cc5a3279a24cdc6d095c58","slug":"rain-causes-flooding-in-offices-and-homes-amethi-news-c-96-1-ame1008-148741-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश से दफ्तरों और घरों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश से दफ्तरों और घरों में भरा पानी
Fri, 19 Sep 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर स्थित पशु अस्पताल में बारिश के बाद हुआ जलभराव। -संवाद
अमेठी सिटी। तेज बारिश के चलते बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यालयों संग घरों व दुकानों में पानी भर गया, जिसके चलते कामकाज प्रभावित रहा। परिसर व सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आवागमन में लोगों को दिक्कत हुई।
सुबह सात बजे से ही बारिश शुरू हो गई। देर शाम तक कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होती रही। लगातार बारिश होने से जलभराव की समस्या बढ़ गई। जिला मुख्यालय पर सीएमओ कार्यालय परिसर, सहकारिता आयुक्त कार्यालय परिसर, जिला अस्पताल के मुख्य गेट, जीजीआईसी मोड़ के पास जलभराव हो गया।
अमेठी तहसील, कोतवाली, डाकघर, रजिस्ट्री ऑफिस, रामलीला मैदान, बस स्टेशन, जूनियर हाईस्कूल परिसर, पशु चिकित्सालय, एसडीएम काॅलोनी, तकिया मोहल्ला और देवीपाटन मंदिर में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
इससे सरकारी दफ्तरों में आने वाले फरियादियों को समस्या का सामना करना पड़ा। इसके अलावा संग्रामपुर, भेटुआ, मुशीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश के जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश के कारण धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसलें गिर गई हैं।
वहीं जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर परिसर सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही। लगातार बारिश होने से स्कूली बच्चे व राहगीर सड़क पर भीगते आते-जाते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।