फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain brought relief from heat, crops got lifeline

Amethi News: बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, फसलों को मिली संजीवनी

Tue, 10 Sep 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Sep 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat, crops got lifeline
शाहगढ़ ​स्थित धान के खेत में भरा बारिश का पानी। 
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया। वहीं फसलों को भी फायदा हुआ है। खासतौर पर धान की फसलों के लिए यह बरसात काफी फायदेमंद है। फसलों की सिंचाई से राहत मिलने के साथ उनमें लग रहे रोगों से भी निजात मिलने की बात किसान कह रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

भादो माह में उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। किसान भी आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए थे। कारण यह है कि तेज बारिश न होने से धान की फसल प्रभावित हो रही थी। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हल्के से मध्यम बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने की संभावना है। सोमवार को 4.6 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

सिंचाई की चिंता हुई खत्म
सितंबर माह में तेज बारिश न होने से किसानों की धान की फसल की सिंचाई चिंता समाप्त हुई तो लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिली। किसान भगवानदीन, राम प्रकाश ने बताया बारिश न होने से धान की फसल में रोग व कीट का प्रभाव शुरू हो रहा था। लेकिन अब बारिश से रोग का प्रभाव कम होगा तो यूरिया का छिड़काव करने में सुविधा होगी। इन्हौना के गांव रामपुर पंवारा के किसान रिंकू सिंह व रणविजय सिंह ने बताया कि इस समय धान की फसलों को पानी की जरूरत थी। नहरों में पानी नहीं आने से सिंचाई में देर हो रही थी। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। किसान राम प्रकाश पांडेय व दुर्गेश दीक्षित ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं, भादर के लाल माधव सिंह, विकास पाल, राम कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव सहित क्षेत्र के किसानों ने कहा कि यह बरसात धान के लिए फायदेमंद है। धान में बालियां निकल रही हैं। इस समय धान की फसलों को पानी की आवश्यकता होती है। अब धान की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed