{"_id":"69f8eb4fdc3643cfad095fa5","slug":"rain-brings-down-mercury-brings-relief-from-heat-amethi-news-c-96-1-ame1022-164943-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश से लुढ़का पारा, गर्मी से राहत
Tue, 05 May 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
जामों में सोमवार को हो रही बारिश। -संवाद
अमेठी सिटी। बादल, आंधी और बारिश से सोमवार को मौसम सुहाना हो गया। रात और दिन के तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में कहीं बारिश तो कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। जिला मुख्यालय पर भी दिनभर बादलों की आवाजाही और तेज हवा का असर रहा।
सप्ताहभर से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार सुबह बादलों के साथ शुरू हुई। नौ बजे तक कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई, इसके बाद तेज हवा चलने लगी। बाजारशुकुल में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई, जबकि मुंशीगंज, अमेठी और संग्रामपुर में भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। गौरीगंज में दिनभर बादल और धूप का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली।
हालांकि इस बदले मौसम ने वैवाहिक कार्यक्रम आयोजकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खुले में होने वाले विवाह समारोहों में टेंट, सजावट और खानपान की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। अचानक आई आंधी और बूंदाबांदी से कई आयोजनों में अफरातफरी का माहौल रहा, जिससे आयोजकों को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात और दिन के तापमान में क्रमश: छह और दो डिग्री की गिरावट आई। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने मौसम को और राहतभरा बना दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है।