फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Railway gate will remain closed for two days, teased

Amethi News: दो दिन बंद रहेगा छीड़ा रेलवे फाटक

Sat, 22 Jun 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Railway gate will remain closed for two days, teased
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर पीपरपुर-कोहंडौर रेलवे स्टेशन के मध्य रेल गेट संख्या-44 सी छीड़ा जो 80/2- 3 किमी पर स्थित है। रेल परिचालन के लिए यह असुरक्षित हो गया है। जिसका अनुरक्षण कार्य बीसीएम मशीन द्वारा 22 व 23 जून की सुबह 8.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक कराया जाएगा। इस अवधि में दो दिन रेलवे फाटक बंद रहेगा।
विज्ञापन


छीड़ा, आलमपुर, ढेमा, बासुदेवपुर, मवैया, मंगरा, बहादुरपुर, रतापुर, रघईपुर, भादर सहित दर्जन भर गांव की 10 हजार आबादी को आवागमन में असुविधा होगी। भादर से रतापुर के रास्ते छीड़ा होकर प्रतापगढ़ जाने वाले लोगों को 8 किमी अतिरिक्त चक्कर लगाकर भादर से अयोध्यानगर वाया सांगापुर, अग्रेसर होकर रामगंज के रास्ते छीड़ा होकर प्रतापगढ़ जाना पड़ेगा। छीड़ा से भादर होकर अमेठी व गौरीगंज मुख्यालय जाने के लिए रामगंज से अग्रेसर,अयोध्यानगर होते हुए भादर से जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ खंड अभियंता रेलपथ उत्तर रेलवे चिलबिला अवधेश पाल ने जारी पत्र में कहा है कि इस अवधि में गेट पूर्ण रूप से बंद रहेगा। वरिष्ठ खंड अभियंता श्रीपाल ने सड़क यातायात को डायवर्ट किए जाने को लेकर जिले के आलाधिकारियों सहित प्रभारी निरीक्षक रामगंज से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed