फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   railway

तीन घंटे प्रभावित रहा लखनऊ-वाराणसी डाउन रेलवे ट्रैक

Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
railway
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कादूनाला-थौरी संपर्क मार्ग पर अंडरपास निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी तीन घंटे लखनऊ-वाराणसी डाउन रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। संचालन विभाग सेे तीन घंटे का ब्लॉक मिलने के बाद मिट्टी खोदाई के दौरान कटान व रेलवे ट्रैक के दबाव को रोकने के लिए डाउन साइड के ट्रैक पर लोहे के गर्डर लगाए गए। कार्य के दौरान सुरक्षा व संरक्षा के मानकों को पूरा करने के साथ ही ब्लॉक अवधि में कार्य पूरा किया गया। इस अवधि में कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर कादूनाला-थौरी संपर्क मार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अंडरपास निर्माण प्रस्तावित है। अंडरपास निर्माण कार्य पूरा हो सके इसके लिए मिट्टी खोदाई से पहले कटान व रेलवे ट्रैक का दबाव रोकने के लिए लोहे का गर्डर लगाया जा रहा है। सीनियर सेक्सन इंजीनियर अशोक सिंह की अगुवाई में टीम ने बुधवार को अप साइड के रेलवे ट्रैक पर गर्डर लगाने के बाद संचालन विभाग से बृहस्पतिवार को ब्लॉक की मांग की थी।
विज्ञापन

संचालन विभाग से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक ब्लॉक स्वीकृत होने के बाद कर्मियों ने डाउन साइड रेलवे ट्रैक पर क्रेन व जेसीबी मशीन से लोहे के गर्डर लगाए। ब्लॉक अवधि में कर्मियों ने सुरक्षा व संरक्षा नियमों का पालन करते हुए अंडरपास निर्माण के दौरान ट्रैक के नीचे मिट्टी खोदाई के दौरान कटान व रेलवे ट्रैक का दबाव रोकने के लिए चिन्हित स्थानों पर लोहे के गर्डर लगाए। सेक्सन इंजीनियर ने बताया कि करीब 100 लोहे के गर्डर लगाए गए हैं। गर्डर लगाने के बाद जल्द ही अंडरपास निर्माण के लिए नामित संस्था अपना काम शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मुसाफिरखाना अमित शुक्ल ने बताया कि तीन घंटे का ब्लॉक स्वीकृत होने की अवधि में किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। सुरक्षा के लिए मौके पर आरपीएफ की तैनाती की गई थी। अंडरपास निर्माण तक आरपीएफ स्थापित लोहे की गर्डर के साथ क्रॉसिंग पर सुरक्षा को देखते हुए तैनात रहेगी। गर्डर लगने के बाद जल्द ही अंडरपास निर्माण कार्य शुरू होगा। अंडरपास निर्माण के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed