{"_id":"5f7df7b28ebc3e9bb4525f95","slug":"rail-track-amethi-news-lko5440662185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ गौरीगंज-जायस रेल ट्रैक का नान इंटरलाकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ गौरीगंज-जायस रेल ट्रैक का नान इंटरलाकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार से गौरीगंज-जायस रेल ट्रैक का इंटरलॉकिंग कार्य शुरू हो गया। अफसरों की मौजूदगी में कर्मियों ने ट्रैक जोड़ने के साथ पुराने प्वाइंट को समाप्त करते हुए नए प्वाइंट तैयार कर परिचालन सिस्टम से जोड़ा। 12 अक्टूबर तक सभी प्वाइंट व सिग्नल सिस्टम से जोड़ने के बाद 13 अक्टूबर को दोहरीकरण व विद्युतीकरण रेल ट्रैक का ट्रायल होगा।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर ट्रेनों के परिचालन को गति देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए रेल विभाग दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य पूरा करने में जुटा है। गौरीगंज-जायस के बीच दोहरीकरण व विद्युतीकरण कार्य को पूरा करने के साथ स्टेशनों को सुविधा से लैस करने के साथ परिचालन शुरू करने की कोशिश में विभाग ने बुधवार से अफसरों की मौजूदगी में ट्रैक का इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया है।
गौरीगंज, बनी व जायस स्टेशन के परिचालन सिस्टम के पुराने प्वाइंट को हटाते हुए नए प्वाइंट निर्माण व रेल ट्रैक को एक दूसरे ट्रैक से जोड़ने के साथ ही सिग्नल सिस्टम से लैस किया गया। इस दौरान तीनों स्टेशन पर परिचालन के लिए हाईटेक व्यवस्था के तहत कंप्यूटर परिचालन सिस्टम से ट्रैक के प्वाइंट व लाइन क्लीयर करने के सभी ऑप्शन को अपडेट किया गया।
विज्ञापन
12 अक्टूबर तक ट्रैक से जुड़े सभी कार्य पूरा करते हुए विभाग 13 अक्टूबर को दोहरीकरण व विद्युतीकरण ट्रैक ट्रायल कार्य पूरा करेगा। ट्रायल के बाद विभाग गौरीगंज-जायस के बीच दोहरीकरण ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन हाईटेक सिस्टम से शुरू करेगा।
निरस्त रहेगी ट्रेन, परेशान होंगे यात्री
नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान विभाग ने ट्रैक पर संचालित एक मात्र ट्रेन धनबाद-फिरोजाबाद अप/डाउन सतलज एक्सप्रेस का मार्ग 13 अक्टूबर तक परिवर्तित किया है। ट्रैक पर एक भी ट्रेन संचालित न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।