{"_id":"60ad39f58ebc3e34f55e7387","slug":"rahul-gandhi-send-15-more-oxygen-concentrator-for-amethi-amethi-news-lko579569869","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने भेजे 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने भेजे 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अमेठी वासियों को किसी भी तरह की मेडिकल समस्या न होने पाए इसके लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे हैं। इससे पहले राहुल गांधी पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व 15 ऑक्सीजन सिलेंडर अमेठी भेज चुके हैं।
अमेठी के लोगों को कोरोना काल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए राहुल गांधी ने पिछले दिनों पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व 15 ऑक्सीजन सिलेंडर शहर स्थित कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया था।
यह सामान मिलने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से और सामग्री भेजने का अनुरोध किया था। अनुरोध पत्र मिलने के बाद राहुल गांधी ने 15 और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेज दिया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की ओर से शीघ्र ही 10 हजार लीटर सैनिटाइजर गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय को मुहैया कराया जाएगा। सैनिटाइजर मिलने के बाद सभी पुरवों व हर घर को सैनिटाइज कराया जाएगा।
साथ ही लोगों को दवाओं की किट मुहैया कराई जाएगी। 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 20 हजार मास्क का वितरण किया गया था। सिंघल ने बताया कि अब तक नौ कंसंट्रेटर और नौ ऑक्सीजन सिलेंडर जरूरतमंदों को दिया गया है।