{"_id":"65ea0e63f98b6b65150eed78","slug":"rahul-gandhi-is-unable-to-muster-the-courage-to-contest-elections-from-amethi-nandi-amethi-news-c-96-1-ame1002-114837-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे राहुल गांधी : नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे राहुल गांधी : नंदी
Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बृहस्पतिवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। इसके बाद कांग्रेस पर हमला बोला हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के विकास कार्यों व जनता के बीच बढ़ी लोकप्रियता को देखते अमेठी को अपना परिवार बताने वाले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे है। सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित हो गए हैं।
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी बृहस्पतिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। कहा कि विपक्ष इस बार खत्म हो जाएगा। फिर से नरेंद्र मोदी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। कहा कि कार्यालय का उद्घाटन हो चुका। कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी ने अमेठी के लोगों के सुख-दुख में पहुंची, विकास कार्य किया। हर घर व हर दिल में बस गईं। कांग्रेस इसको अपनी बपौती समझती थी। रायबरेली-अमेठी और इन्होंने कुछ भी नहीं किया।
नंद गोपाल नंदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी अमेठी आ रहे हैं प्रियंका रायबरेली आ रही हैं। ऐसी जितनी भी चर्चाएं हैं हिम्मत नहीं कर पा रहे खुलकर सामना करने की। चाहे वह राहुल गांधी हो या प्रियंका गांधी हो निश्चित तौर पर हमने कहा है, हमने काम किया है और हम काम के दम पर चुनाव जीतेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, लोकसभा प्रभारी राजकिशोर रावत, लोकसभा संयोजक दयाशंकर यादव, निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, महामंत्री राकेश त्रिपाठी, महामंत्री सुधांशु शुक्ला, प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, जिला उपाध्यक्ष भवानी दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, कालीबक्स सिंह, रचना कोरी, उपमा सरोज, उमेश सिंह मुन्ना व रामकुमार जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।