फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Radiologist did not come, investigation disrupted

Amethi News: नहीं आए रेडियोलॉजिस्ट, जांच बाधित

Sat, 14 Feb 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Radiologist did not come, investigation disrupted
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा बेपटरी है। जांच के लिए आने वाले मरीजों को आए दिन मायूस होकर लौटना पड़ता है। शुक्रवार को फिर रेडियोलाॅजिस्ट के नहीं आने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा गर्भवती संग अन्य मरीजों को नहीं मिल पा रही है। यहां प्रतिदिन औसतन 1200 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं और इनमें से 50 से 60 मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन



इसके अलावा 20 से 30 गर्भवती भी प्रतिदिन जांच कराने के लिए पहुंचती हैं। अस्पताल में डॉ. सैयद मोहम्मद फैसल की नियमित तैनाती है। इसके बावजूद अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर मरीजों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीमारदार रीता शुक्ला ने बताया कि उनके पेट में लगातार दर्द बना हुआ है, चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच कराने की सलाह दी है। यहां आने पर अल्ट्रासाउंड कक्ष में चिकित्सक ही नहीं हैं। कर्मी ने बताया कि आज वह अवकाश पर हैं। वहीं अंकिता ने बताया कि उन्हें पथरी की समस्या है, करीब दो माह से इलाज चल रहा है। चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच कराकर दिखाने को कहा, लेकिन अब यहां जांच ही नहीं हो पा रही है।


उन्होंने कहा कि निजी सेंटरों पर यह जांच 700 रुपये में हो रही है, जो कई मरीजों के लिए वहन करना मुश्किल है। रामावती ने बताया कि वह सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पहुंच गईं, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी। इसी तरह कई मरीज बगैर जांच कराए मायूस होकर लौट गए। मरीजों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अल्ट्रासाउंड सुविधा नियमित संचालित कराने की मांग की।



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट ने फिर अवकाश लिया है। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए इसके संबंध में उच्चाधिकारियों को लिखा-पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed