फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Radiologist did not arrive, patient upset

Amethi News: नहीं पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट, मरीज परेशान

Tue, 10 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 10 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Radiologist did not arrive, patient upset
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद।
अमेठी सिटी। शासन की ओर से स्थानांतरण के बावजूद सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। सोनोलॉजिस्ट डॉ. आलोक तिवारी ने सिर्फ गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच की। ऐसे में अन्य मरीजों को जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



सुल्तानपुर में तैनात रहे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल का स्थानांतरण शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज किया गया था। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया था। सोमवार को भी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। जिला अस्पताल से संबद्ध अमेठी के सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डाॅ. आलोक तिवारी ने सिर्फ 16 गर्भवती की अल्ट्रासाउंड जांच की। अन्य मरीजों को निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि शासन से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल की तैनाती की गई है। पत्र मिल गया है। जानकारी में आया है कि वह अभी सुल्तानपुर से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed