फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rachit, Nisha and Vinay top in the race

Amethi News: दौड़ में रचित, निशा और विनय अव्वल

Fri, 27 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rachit, Nisha and Vinay top in the race
डॉ. आबेडकर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी ।-क्रीड़ा विभाग
अमेठी। शहर के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बुधवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र व एसडीएम न्यायिक अभिनव कनौजिया ने किया।
विज्ञापन




हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम ट्रेनीज ने राजकीय इंटर काॅलेज को 24-23 से हराया। गोला फेंक में सागर श्रीवास्तव, सचिन पाल, सूरज व महिला वर्ग में रितिका, ललिता यादव व अंकिता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में उपेंद्र कुमार और सृष्टि विजेता बने। चक्का फेंक में कुलदीप ने बाजी मारी। ऊंची कूद में उत्कर्ष, उपेंद्र, आनन सिंह और अंशिका मिश्रा, तन्नू, आकांक्षा मिश्रा विजेता रही।
विज्ञापन



लंबी कूद में जियेश, कुलदीप, जय सिंह और खुशबू, आकांक्षा, सुधा सिंह विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रचित, दूसरे पर विनय व तीसरे स्थान पर उत्सव रहे। महिला वर्ग में पहले स्थान पर निशा, दूसरे पर खुशबू व तीसरे स्थान पर तन्नू रहीं। 200 मीटर दौड़ में विनय और निशा ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में दीपांकर और प्रिया अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर दौड़ में प्रदीप, विपिन, सुल्तान शाह और प्रिया, अन्नू, रेनू विजेता रहीं। 1500 मीटर दौड़ में मुकेश, शिवम, शिवांश और छाया, गौरी, सिम्मी विजेता रहीं। 3000 मीटर दौड़ में शिवराज, सूर्य प्रताप, नितेश और आराध्या, गौरी, चांदनी विजेता रहीं। 5000 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर राज सिंह, दूसरे पर शुभम कुमार व तीसरे स्थान पर विवेक रहे। महिला वर्ग में पहले स्थान पर छाया, दूसरे पर ललिता यादव व तीसरे स्थान पर अंशिका मिश्रा रहीं। प्रतियोगिता के समापन के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी मो. मोसर्रफ खां, शिवकुमार मौर्य, मो. नदीम, मो. आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed