फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Question papers were sent to the examination center amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

Mon, 21 Mar 2022 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Question papers were sent to the examination center amid tight security
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। सोमवार को शहर स्थित जीजीआईसी के स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र भेजे गए। एसडीएम की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों को भेजने के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र व्यवस्थापक को प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद लोहे की अलमारी में सुरक्षित कराने का निर्देश दिया गया है। अलमारी को सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा तो इसकी चाभी दो लोगों के पास होगी। केंद्रों पर तीन पाली में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। कहा गया है कि परीक्षा तिथि पर प्रश्नपत्र का बंडल तीन सदस्यीय टीम की मौजूदगी में ही खोला जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। बोर्ड कार्यालय की ओर से मिले प्रश्नपत्रों का बंडल स्ट्रांग रूम से सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया।
विज्ञापन

एसडीएम गौरीगंज सविता यादव की मौजूदगी में केंद्र वार आरक्षित बस पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामित कर्मियों ने बंडल लोड कर सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने केंद्र तक पहुंचाया। केंद्र पर पहुंचने के बाद नामित स्टैटिक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व केंद्र व्यवस्थापक ने बंडल को लोहे की डबल लॉक आलमारी में सुरक्षित रखवाया। आलमारी में प्रश्नपत्र का बंडल रखने के बाद लॉक करते हुए चाबी केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलमारी को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। प्रश्नपत्र का बंडल परीक्षा तिथि पर तीन सदस्यीय टीम की मौजूदगी में खोलने को कहा गया है। केंद्र पर सुरक्षा के लिए तीन पालियों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा में लापरवाही या सचिव के निर्देशों की अवहेलना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
थानावार परीक्षा केंद्र की सूची
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने एसपी दिनेश सिंह को पत्र भेजकर सभी 81 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने का अनुरोध किया। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा के लिए संबंधित थाने की फोर्स भी मौजूद रखने को कहा है। पत्र में थानावार केंद्रों की सूची भी भेजी गई है। सूची में गौरीगंज में पांच, मुंशीगंज में छह, जामो में नौ, अमेठी में आठ, संग्रामपुर में छह, पीपरपुर में दो, रामगंज में तीन, मुसाफिरखाना में सात, बाजार शुकुल में 11, जगदीशपुर में सात, कमरौली में एक, मोहनगंज में आठ, शिवरतनगंज में चार, फुरसतगंज में तीन तथा जायस थाने में एक परीक्षा केंद्र होने की बात कही गई है।
बंद रहेंगी फोटोकॉपी की दुकानें
डीआईओएस ने एसपी को भेजे गए पत्र में थाना प्रभारियों की मदद से परीक्षा केंद्र की परिधि से 500 मीटर में संचालित फोटो कॉपी की दुकान परीक्षा अवधि में बंद रखवाने को कहा है। नजदीकी बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन पर भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केंद्र के नजदीक परीक्षार्थियों के वाहन की पार्किंग की व्यवस्था करते हुए सुरक्षा देने को कहा है।

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक के साथ नामित अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही बिना मास्क प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्र के भीतर अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed