{"_id":"66abf81980f8ef3a5d012c65","slug":"purchase-materials-through-gem-portal-only-amethi-news-c-96-1-ame1002-123106-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जेम पोर्टल के माध्यम से ही सामग्रियों का क्रय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जेम पोर्टल के माध्यम से ही सामग्रियों का क्रय करें
Fri, 02 Aug 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जेम पोर्टल संचालन व निविदा व सामग्रियों क्रय करने की जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में कर्मी व अफसरों को जानकारी देने के साथ कई सावधानियां बताई गई।
डीएम निशा अनंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जेम पोर्टल कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में जनपदीय अधिकारी व जेम पोर्टल पर कार्य करने वाले ऑपरेटर को लखनऊ से आए जेम पोर्टल के मास्टर ट्रेनर अमन सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया। पोर्टल पर आने वाली त्रुटियों का भी समाधान करने के साथ अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया।
डीएम ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य हो इसलिए आवश्यक है कि सभी अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से प्राप्त कर लें। सभी विभागाध्यक्ष स्वयं इस कार्य को मॉनिटर करेंगे। कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से ही सामग्रियों का क्रय किया जाए।
विज्ञापन
बताया कि शुक्रवार को जेम पोर्टल की कार्यशाला होगी। सभी अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित होकर जेम पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अमन सिंह द्वारा यूजर आईडी तैयार करना, जेम पोर्टल पर निविदा करना, सामग्रियों का क्रय करना आदि प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम, सात्विक श्रीवास्तव सहित जनपदीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।