{"_id":"654a849bf28ab8a0780e5da4","slug":"protest-regarding-restoration-of-old-pension-amethi-news-c-96-1-ame1002-8419-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर धरना
Wed, 08 Nov 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर संर्घषरत शिक्षक व कर्मचारी मंगलवार को प्रदर्शन पर उतर आए। कलेक्ट्रेट में एकत्र शिक्षक व कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन करने के बाद देरशाम जिला प्रशासन को राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन हुआ। कलेक्ट्रेट में एकत्र शिक्षक व कर्मचारियों ने संगठन के प्रयासों तथा शासकीय/ विभागीय बैठकों के बाद समस्याओं का समाधान न होने की बात कही।
कलेक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग 15 वर्षो से लंबित है। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करने को तैयार नहीं है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी एवं शिक्षक के बुढ़ापे की लाठी है। देश के कई राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू किया जाना चाहिए।
धरने के बाद जिला प्रशासन को राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र दिया। मांग पत्र में पुरानी पेंशन एवं समाप्त भत्ता बहाल कराने, विभागों में 10-20 वर्षों से संविदा / मानदेय पर कार्यरत कार्मिकों व शिक्षकों नियमितीकरण समेत अन्य मांगें पूरी करने की मांग की। ज्ञापन में मांगें पूरी नहीं होने पर 29 नवंबर को जनपद मुख्यालय पर मोटर साइकिल रैली, 15 दिसंबर को विधान भवन पर वृत्तकार मानव शृंखला एवं 16 जनवरी को विधानभवन पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलामंत्री रमेशकुमार प्रजापति, अरविन्द पांडेय, दिनेश तिवारी, महेश तिवारी, सुरेन्द्र नारायण शुक्ल, सोहन लाल कोरी, आशुतोष पाण्डेय, जितेन्द्र शुक्ल, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री श्रीराम सोनी, अटेवा के जिला मंत्री अजय कुमार मौर्य , ओमेन्द्र सिंह, विपिन कुमार, विश्वबन्धु उपाध्याय कमलेश कुमार, नीलेश प्रताप सिंह, सचिन सिंह, जितेन्द्र शुक्ल, विवेकानन्द, संगम, राम प्रकाश, राकेश बहादुर सिंह, रमेश कुमार, राधेश्याम ,अशोक सिंह समेत कई शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे