फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest of formers

समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
protest of formers
अमेठी। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय की अगुवाई में बुधवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में पंचायत लगी।
विज्ञापन

पंचायत के दौरान मौजूद किसानों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि संसद द्वारा बनाए गए तीनों कानून किसान विरोधी हैं, जिसे वापस लिया जाना आवश्यक है। बुवाई का समय नजदीक आ गया है जिसके मद्देनजर सहकारी समितियों और अन्य खाद बिक्री केंद्रों पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। छुट्टा मवेशियों से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा एवं छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाए जाने को लेकर ग्राम पंचायतवार पशु आश्रय स्थलों की स्थापना कराई जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की भूमि पर हल्का लेखपालों की मदद से अवैध कब्जा कराने, ढेमा के कोटेदार द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की जांच कराने की मांग शामिल है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा, रामकिशोर वर्मा, गीता गुप्ता, छेदीलाल पासवान, गुड्डा देवी व बजरंग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed