फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest for kcc

किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Thu, 27 Feb 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest for kcc
गौरीगंज : डीएम को ज्ञापन देते किसान। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। किसान क्रेडिट कार्ड न बनने से नाराज किसान बृहस्पतिवार को प्रदर्शन पर उतर आए। किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बैंक कर्मियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। किसानों ने डीएम से शत-प्रतिशत किसानों का केसीसी बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने के लिए इन दिनों विशेष अभियान चल रहा है। अभियान के बावजूद बैंक कर्मियों की ओर से किसानों को अनावश्यक परेशान करने तथा फसली ऋण कार्ड (केसीसी) न बनाने से परेशान किसान बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए डीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने, किसानों की सहूलियत वाले बैंक से केसीसी कार्ड बनवाने की व्यवस्था करने तथा बैंक कर्मी किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें, इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनने तथा बैंक कर्मियों की मनमानी समाप्त न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर किसान नेता रीता सिंह, नौरंगा, श्यामा, आशा, भानुमती, कमलेश व ऊषा समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed