{"_id":"60ec8c6c8ebc3ed3710db86d","slug":"protest-amethi-news-lko586657815","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध मे सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध मे सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध मेें कांग्रेसियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यालय में बैठक करने के बाद जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाईं। मंहगाई कम करने व पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित कराने के लिए आवाज बुलंद की।
पेट्रोल व डीजल बढ़ती कीमतों व महंगाई से आम नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यालय में बैठक करने के बाद जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकताओं ने गैस सिलिंडर की अर्थी व ठेलों पर मोटरसाइकिल रखकर सैंठा चौराहा, चौक बाजार, बस स्टॉप आदि स्थानों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पेट्रोल व डीजल की रोज बढ़ रही कीमत के चलते बढ़ती मंहगाई से जनता परेशान है। बावजूद इसके जिम्मेदार मौन हैं। कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के नियंत्रित होने तथा आम नागरिकों की परेशानी दूर कराने के लिए आर-पार की लड़ाई का एलान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, फतेह बहादुर, शत्रुघन सिंह, अनूप श्रीवास्तव, धर्मराज बेहलिया, विजय पासी, अवनीश मिश्र सेनानी, शकील इदरीशी, नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।