फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

चीनी कंपनियों को दिए गए चंदे के खिलाफ उतरी आप

Wed, 01 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
protest
गौरीगंज (अमेठी)। चीनी सेना के कायराना हमले व 20 जवानों की शहादत के बाद चीनी कंपनियों को भारत सरकार की ओर से दिए गए चंदे से नाराज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री केयर फंड से चीनी कंपनियों को दिए गए फंड को वापस लेने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने फंड राशि वापस नहीं लेने की दशा में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री केयर फंड से चाइना की कंपनियों को दी गई चंदे की राशि वापस कराने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में चाइना के सैनिकों की ओर से देश के वीर जवानों पर कायरना हमला करने व शहीद सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग करते हुए चीन को चंदा की राशि देने को केंद्र सरकार की विफलता बताया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर चीनी एप्स बंद करके दिखावे की राजनीतिक करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री केयर फंड से चीनी कंपनियों को चंदा देना उनकी आर्थिक स्थित को मजबूत करने की रणनीति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री केयर फंड से चीनी कंपनियों को दिए गए चंदे की राशि वापस लेने की मांग करते हुए देशवासियों की भावना व सैनिकों की शहादत का सम्मान करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने चंदे की राशि वापस नहीं लेने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद कश्यप, चंद्रजीत यादव, आवेश हनफी, ठाकुर प्रसाद, संतोष कुमार, पल्टूराम व चंद्रप्रकाश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed