फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protecting the environment is everyone's responsibility

Amethi News: पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी

Fri, 23 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Protecting the environment is everyone's responsibility
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बृहस्पतिवार को मुसाफिरखाना रेंज की ओर से जागरूकता गोष्ठी पिंडारा और औरंगाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय, पूरे सिद्दी स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में की गई। इसमें विभागीय अफसरों के अलावा शिक्षित वर्ग के लोगों ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन




गोष्ठी में मौजूद क्षेत्रीय वनाधिकारी ज्योर्तिमय शुक्ल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जवाबदेही और जिम्मेदारी है। पर्यावरण में दिन-प्रतिदिन हो रहे बदलाव के दुष्परिणामों को हम सभी देख रहे हैं। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पेड़-पौधे, जीव-जंतुओं को बचाने पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। जैव विविधता पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन



उन्होंने सभी लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में जैव विविधता के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समाज में संदेश पहुंचाने की अपील की। प्रधानाध्यापक पदमाकर मिश्र ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमें जागरूक होना अति आवश्यक है। रत्नाकर मिश्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता का संरक्षण एवं संवर्धन सभी का दायित्व है। ओम प्रकाश ने कहा कि कृषि उर्वरक के अंधाधुंध इस्तेमाल से जैव विविधता पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। इस मौके पर वन विभाग व अन्य कई शिक्षित लोगों सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed