{"_id":"684f18dcc003e9aceb0226e7","slug":"protecting-the-constitution-is-the-moral-duty-of-every-citizen-deepak-amethi-news-c-96-1-ame1008-142623-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान की रक्षा हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य : दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान की रक्षा हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य : दीपक
Mon, 16 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। विधानसभा जगदीशपुर क्षेत्र के रानीगंज में रविवार को कांग्रेस ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के उद्देश्य से संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और सामाजिक लोगों ने भाग लिया।
फरहान वारसी ने संविधान की मूल भावना को बचाने का संकल्प लिया और कहा कि यह केवल एक किताब नहीं, बल्कि हमारे संघर्षों की जीवंत आत्मा है। लोकतंत्र को कमजोर करने वाली तानाशाही सोच और विभाजनकारी राजनीति को संविधान की मूल आत्मा के विरुद्ध बताया गया।
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि संविधान ने हमें समानता, न्याय, स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है, जिसे हर हाल में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में संविधान की रक्षा हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य बन गया है। इस अवसर पर विजय पासी, मोतीन खां, निहालुद्दीन, हाजी इसरार, मेराज अहमद, ललित कुमार, बब्बन, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।