{"_id":"6928ad78c6caa1686f02e299","slug":"proposal-sent-to-the-commission-for-construction-of-77-new-booths-amethi-news-c-96-1-ame1008-153213-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 77 नए बूथ बनाने के लिए आयोग को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 77 नए बूथ बनाने के लिए आयोग को भेजा प्रस्ताव
Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। आगामी विधानसभा चुनाव में बूथों की संख्या बढ़ सकती है। जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों को सूचीबद्ध कर 77 नए बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। जिले में मौजूदा समय में 1489 बूथ हैं।
77 नए बूथ जुड़ने पर इनकी संख्या 1556 हो जाएगी। वहीं बल्दीराय के 62 बूथों को मिला देंगे तो ये संख्या 1628 हो जाएगी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों के तहत जिले में मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) के संभाजन और विस्तार को लेकर कवायद चल रही है।
अब 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर जनपद के 77 नए बूथ बनाए जाएंगे। इस प्रस्ताव पर सभी राजनीतिक दलों की सर्वसम्मति के बाद ही मुहर लगेगी। मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन के बाद यह सामने आया कि कई स्थानों पर मतदाताओं की संख्या मानक 1200 से अधिक हो गई है, जिससे वोटिंग के दिन अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारें लगती हैं।
विज्ञापन
इस समस्या को दूर करने के लिए 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाने का प्रस्ताव बना लिया गया है। अपर जिलाधिकारी अर्पित गुप्ता ने बताया कि जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों में से वोटरों को काटकर 77 नए बूथ बनाए जाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रस्ताव पर अनुमति मिलने के बाद बूथों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे मतदाताओं को राहत मिलेगी।