{"_id":"61799534d00fde4087395d98","slug":"proposal-for-two-crore-schemes-approved-amethi-news-lko6020328180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ की योजनाओं का प्रस्ताव स्वीकृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (अमेठी)। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बहादुरपुर में बुधवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा गया। इसमें इंटरलॉकिंग सड़क, खड़ंजा, कुआं, नाली, नाला समेत दर्जनों हैंडपंपों के रिबोर कार्य शामिल किया गए।
बहादुरपुर के पंचायत भवन में ग्राम प्रधान फूलकली एवं ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल मौर्य की अध्यक्षता में विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायत के 12 सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में लगभग दो करोड़ रुपये की परियोजनाओं का प्रस्ताव सदस्यों द्वारा रखा गया।
प्रस्ताव में गांवों में आवागमन सुगम करने के लिए 20 इंटरलॉकिंग सड़क व 25 जगहों पर खडंजा निर्माण को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही 20 नाली व दस नाले के निर्माण के साथ ही पेयजल के लिए पांच कुओं की मरम्मत व 24 हैंडपंपों के रिबोर आदि का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सदस्यों को स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी ने लोगों को अपने खेतों में पराली न जलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस पर प्रशासन बेहद सख्त है। बैठक में आलोक पासी, शिवप्रसाद, राम सजीवन, राजदेवी व अकरम सहित कई लोग मौजूद रहे।