फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   property of country sold to buisnessman: priyanka

उद्योगपतियों को सौंपी जा रही देश की संपत्ति : प्रियंका

Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
property of country sold to buisnessman: priyanka
जगदीशपुर/ मुसाफिरखाना (अमेठी)। एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेठी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जमकर धोया। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार देश की संपत्ति औने पौने दाम में उद्योगपतियों को बेच रही है तो प्रदेश सरकार किसानों को बर्बाद करने पर आमादा है। प्रदेश में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

दोपहर बाद जगदीशपुर के रामलीला मैदान व बाद में मुसाफिरखाना के सगरा सब्जी मंडी के पास आयोजित नुक्कड़ सभा में पहुंची प्रियंका ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप खांसते हैं तो मोदी को पता चल जाता है। उत्तर प्रदेश का किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है तो उसकी जानकारी उन्हें आज चुनाव प्रचार के दौरान हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं 2019 के चुनाव में यहां आई थी तभी इसी जगदीशपुर में छुट्टा जानवरों की समस्याओं से किसानों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इसके लिए मैंने पिछले तीन वर्षों में एक नहीं कई बार प्रदेश सरकार को चिट्ठयिां भी लिखी। लेकिन उसके बाद भी किसानों की इस समस्या को अनसुना किया गया। आज देश की संपत्ति को बड़े बड़े पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। आज मजदूर एक दिन की दिहाड़ी से एक लीटर सरसों का तेल नहीं खरीद सकता। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार कहती है कि हमने आपको मुफ्त सिलेंडर दिया। कोरोना काल से मुफ्त राशन और आपके खाते में चंद पैसे देकर सरकार आपके साथ छलावा कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका वाड्रा का कहना था कि सरकार से मिलने वाले चंद पैसे और एक बोरा राशन से आज के नौजवानों का भविष्य नहीं सुधर सकता। नौजवानों का भविष्य सुधर सकता है तो रोजगार से। प्रियंका ने कहा कि उनके पिता राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते जगदीशपुर में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयां आज दम तोड़ रही हैं। इसमें कमा कर लोग अपने घरों का खर्च उठाते थे। जनता का पैसा विज्ञापन पर खर्च किया जा रहा। 11 हजार करोड़ विज्ञापन का खर्च कर दिया गया। गरीबों के लिए कोई योजना नहीं है।

रोजगार के अवसर वाली संस्थाओं को दो लोगों को बेचा जा रहा है। नोटबंदी का काला धन कहां गया नहीं पता। प्रदेश बेरोजगारी एवं महंगाई की समस्या से जूझ रहा है। 12 लाख पद खाली पड़े हैं। सरकार धर्म व जाति के आधार पर लोगों को गुमराह कर रही है। इस देश में सबसे ज्यादा नौजवान उत्तर प्रदेश में हैं। यहां पर काम करने के मौके भी बहुत हैं। चाहे वह खेती के रूप में हो या फिर अन्य रोजगार के रूप में। क्षेत्र में लोग हुनरमंद हैं। यह सब कुछ होते हुए भी आज की परिस्थितियों को देखते हुए बहुत दुख होता है। पिता के कार्यकाल में लगे कल कारखाने आज बंद पड़े हैं। जिससे यहां के लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed