फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Proficiency results declared for jobs in Israel

Amethi News: इस्राइल में नौकरी के लिए दक्षता परिणाम घोषित

Thu, 15 Feb 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 15 Feb 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Proficiency results declared for jobs in Israel
अमेठी सिटी। इस्राइल जाकर नौकरी करने के इच्छुक लोगों का टेस्ट 23 से 30 जनवरी के बीच अलीगंज लखनऊ में हुआ था। जिसका परिणाम श्रम विभाग ने घोषित कर दिया है। सभी जिलों का परिणाम एक साथ निकालने से श्रमिक को श्रम कार्यालय पहुंचकर अपना परिणाम पता करना होगा। विदेश जाकर नौकरी करने वाले श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से आवेदन मांगे गए थे। सहायक श्रम आयुक्त गोविंद यादव ने बताया कि जिले के कुल 132 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। जिसमें स्किल टेस्ट का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिले से सिर्फ 27 लोग ही आधिकारिक रूप से टेस्ट में शामिल होने गए थे, वहीं कई लोग विभाग को बताए बगैर ही टेस्ट देने पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कार्यालय पहुंचकर जानकारी लें
सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि परीक्षा का जो परिणाम मिला है, उसमें श्रमिक का नाम व पिता का नाम ही लिखा है, पता नहीं लिखा गया है। टेस्ट दे चुके लोग अपना आधार कार्ड या कोई आईडी लेकर दो दिन के अंदर कार्यालय पहुंचे और परिणाम की जानकारी लें। जिससे चयनित श्रमिकों का मेडिकल टेस्ट एवं पुलिस वेरिफिकेशन व अन्य कार्रवाई तत्काल पूर्ण कराई जा सके।
विज्ञापन


1.37 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन
इस्राइल में नौकरी करने वाले कुशल श्रमिकों को प्रतिमाह 1.37 लाख रुपये का वेतन दिया जाएगा। इस्राइल सरकार की ओर से उन्हें रहने की व्यवस्था भी दी जाएगी। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि सटरिंग मिस्त्री, टाइल्स फिटर, आयरन बैंडिंग आदि कार्य के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो श्रमिक पहली बार में टेस्ट नहीं दे पाए हैं वह दूसरे चरण में आवेदन कर सकते हैं। फरवरी माह के आखिर में उनका टेस्ट अलीगंज में होगा। कहा कि यही आवेदन का आखिरी मौका है। अपनी आईडी लेकर कुशल श्रमिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed