फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Problems for passengers of Delhi, Dehradun and Varanasi will increase

Amethi News: बढ़ेगी दिल्ली, देहरादून व वाराणसी के यात्रियों की परेशानी

Thu, 13 Feb 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Problems for passengers of Delhi, Dehradun and Varanasi will increase
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते यात्री।
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर प्रतिदिन अप व डाउन में दिल्ली, वाराणसी व देहरादून संग अन्य स्टेशन को जाने वाले यात्रियों के लिए आगामी पांच दिन परेशानियों से भरे रहेंगे। हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने ट्रैक पर संचालित अप व डाउन काशी विश्वनाथ, पद्मावत और जनता एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथियों में निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर दिल्ली से संचालित वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में लोग रायबरेली, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद व दिल्ली की यात्रा करते हैं। वापसी भी इसी ट्रेन से करते हैं। इसी तरह वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस भी बालामऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून की यात्रा के लिए प्रमुख साधन है। सहालग में जहां ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है, वहीं रेलवे ने हरदोई-बालामऊ स्टेशन के उच्चीकरण कार्य को पूरा करने के लिए अलग-अलग तिथियों पर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अप व डाउन वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को 14 से 18 फरवरी तक निरस्त किया गया है। इसी तरह प्रतापगढ़-दिल्ली अप पद्मावत एक्सप्रेस को 15 से 19 फरवरी तो दिल्ली-प्रतापगढ़ डाउन पद्मावत एक्सप्रेस को 14 से 18 फरवरी तक निरस्त किया गया है। वाराणसी-देहरादून जनता अप एक्सप्रेस को 14 से 18 फरवरी तो देहरादून-वाराणसी डाउन जनता एक्सप्रेस को 13 से 17 फरवरी तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में ट्रेनों के निरस्त होने की सूचना सार्वजनिक होने के बाद पहले से आरक्षित टिकट बुक करवा चुके यात्री परेशान हैं। लोग अपना टिकट निरस्त करवाने के साथ अगली तिथियों पर टिकट बुक करवाने में जुटे हैं।


ट्रेनें निरस्त होने की दी जा रही सूचना
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप व डाउन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस के निरस्त होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। आरक्षित टिकट निरस्त करवाने में कोई कटौती नहीं होगी। निरस्तीकरण तिथि को छोड़कर अन्य दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed