फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Private nursing home accused of negligence in treatment of innocent child

Amethi News: निजी नर्सिंग होम पर मासूम के इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 22 Jul 2024 03:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Private nursing home accused of negligence in treatment of innocent child
अमेठी सिटी। एक मासूम के इलाज में निजी नर्सिंग होम की लापरवाही का मामला सामने आया है। अब मासूम मेडिकल कॉलेज में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। परिजनों ने अस्पताल की ओर से बरती गई लापरवाही की शिकायत पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से की। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमेठी थाने के बंदोइया गांव निवासी ओकार तिवारी की पत्नी रेनू शनिवार को अपने 11 माह के पुत्र अयांश की दस्त होने से तबीयत खराब होने पर उपचार करवाने निजी अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टर ने दवा के साथ तीन पुड़िया में ड्राॅप देते हुए घर जाकर पिलाने की बात कही। रेनू घर पहुंची और अयांश को दवा पिलाई। इसके बाद बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा तो घबरा गई। ये बात रेनू ने परिजनों को बताई। उसे लेकर दोबारा अस्पताल गए तो बच्चे को सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने लिक्विड अन्य दवा छीन ली। परिजन बच्चे को सुल्तानपुर ले गए तो इंफेक्शन बताते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस मामले में बच्चे के मामा दीपक ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि एसीएमओ की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। उपचार में लापरवाही सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed