फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prices of tomatoes, coriander and chillies have doubled, spoiling kitchen budget

Amethi News: टमाटर, धनिया व मिर्च का दोगुना तक बढ़ा दाम, बिगड़ा रसोई का बजट

Thu, 10 Jul 2025 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Prices of tomatoes, coriander and chillies have doubled, spoiling kitchen budget
सब्जी की खरीदारी करते लोग।
अमेठी सिटी। सब्जियों की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों की रसोई का संतुलन बिगाड़ दिया है। शहर हो या ग्रामीण अंचल, सभी बाजारों में हरी मिर्च 80 रुपये और हरा धनिया 100 रुपये किलो बिक रहा है। टमाटर, परवल, भिंडी और करेला जैसी सब्जियों के दाम भी लगभग दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय सब्जी विक्रेता करन गुप्ता का कहना है कि हरी सब्जियों की मांग तो बनी हुई है, लेकिन बारिश के कारण सप्लाई बाधित है। बाहर से आने वाली खेप घट गई है, जिससे दाम रोज चढ़ रहे हैं। दुकानदार राहुल पाल ने बताया कि टमाटर जो 15 दिन पहले 25-30 रुपये किलो मिल रहा था, अब 50 रुपये किलो बिक रहा है। प्याज 15 से बढ़कर 25 रुपये किलो हो गया है। ग्रामीण इलाकों से आने वाली मौसमी सब्जियों की आवक भी घट गई है। बरसात के चलते खेतों में खड़ी फसलें खराब हो गई हैं, जिससे स्थानीय उत्पादन प्रभावित हुआ है। बाजार में आवक कम होने से कीमतों पर सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन

कम मात्रा में खरीद रहे सब्जी
गौरीगंज की रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि हरी सब्जियों के दाम बढ़ने से समस्या आई है। प्रेमा सिंह ने बताया कि 100 रुपये में पहले एक हफ्ते की सब्जी आ जाती थी, अब एक दिन भी नहीं निकलता। शांति वर्मा का कहना है कि भिंडी और टमाटर जैसी जरूरी सब्जियां अब कम मात्रा में लेनी पड़ रही हैं। स्वाद से पहले जेब देखनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि सब्जियों के बढ़ते दामों ने उनके मासिक बजट को पूरी तरह हिला दिया है। इन सब्जियों के बढ़े दाम
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी- 15 दिन पहले - अब
आलू- 20 -25 रुपये
प्याज- 15 -25 रुपये
टमाटर-25 -50 रुपये
हरी मिर्च-40 -80 रुपये
हरा धनिया- 50 -100 रुपये
परवल-40 -60 रुपये
करेला-30 -50 रुपये
कद्दू-20 -40 रुपये
नेनुआ-20 -40 रुपये
बैंगन- 25 -50 रुपये
शिमला मिर्च- 60 -90 रुपये
भिंडी-20 - 40 रुपये
(सब्जियों के दाम विक्रेताओं के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed